{"_id":"69c6f11e6071499707017bcd","slug":"no-passengers-found-after-metro-hours-electric-bus-operations-suspended-on-delhi-road-bijnor-news-c-14-1-mrt1005-1143859-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेट्रो के बाद नहीं मिल रहे यात्री, दिल्ली रोड पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेट्रो के बाद नहीं मिल रहे यात्री, दिल्ली रोड पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद
विज्ञापन
मेरठ। परिवहन निगम ने बेगमपुल से रिठानी, मेरठ साउथ दिल्ली रोड के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा का संचालन बंद कर दिया है। शुक्रवार सुबह से इस मार्ग की सभी सिटी बसें बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बसें बंद करने का कारण मेट्रो संचालन के बाद से कम आय होना बताया है। जबकि जनता का कहना है कि परिवहन निगम को एक साथ सभी 10 बसें हटाने की बजाय दिल्ली रोड पर कम से कम तीन-चार बसें चलानी ही चाहिए।
उप्र सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की सभी बसों को महानगर की सड़कों पर चलाने का निर्देश है। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के बेड़े में कहने को तो 51 बसें हैं, लेकिन सड़कों पर 42 बसें ही चल रही हैं। इनमें से भी आए दिन एक-दो बसें खराब ही रहती हैं। एक जनवरी से प्रशासन ने एनएच 58, बेगमपुल से मोदीपुरम, बेगमपुल से मेट्रो प्लाजा होते हुए रिठानी, परतापुर से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन तक, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहा, तेजगढ़ी, मेडिकल, तेजगढ़ी से जेल चुंगी, साकेत चौराहा और गंगानगर के लिए बसों के रूट बनाए थे। दिल्ली रोड पर 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसें संचालित की गई थीं। इनका उद्देश्य सभी मेट्रो स्टेशनों को बसों से जोड़ना था।
22 फरवरी को मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद इलेक्ट्रिक सिटी बसों में यात्रियों का टोटा पड़ने लगा। इसके बाद से सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा के अधिकारियों को दिल्ली रोड पर चलने वाली बसों को हटाने का निर्णय लेना पड़ गया।
विज्ञापन
इसको शुक्रवार को लागू भी कर दिया गया। बेगमपुल से दिल्ली रोड पर मेरठ साउथ तक चलने वाली सभी 10 बसों को हटाकर बेगमपुल से पुराना हापुड़ अड्डा चौराहा होते हुए मेडिकल तक संचालित कर दिया। इसके बाद बेगमपुल से रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ तक सभी यात्री दिल्ली रोड पर जगह-जगह इलेक्ट्रिक सिटी बसों का इंतजार करते रहे।
इस संबंध में शारदा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा का कहना है कि दिल्ली रोड पर शारदा रोड बाजार हो या फिर अन्य बाजार। इन सभी बाजारों में काफी लोग खरीदारी करने के लिए शहर के दूसरे इलाकों से भी आते हैं। इसलिए दिल्ली रोड पर बसों का संचालन चालू रहना चाहिए।
ब्रह्मपुरी निवासी अतुल दीक्षित का कहना है कि सरकार बसों का संचालन फायदे के लिए नहीं बल्कि जनता की सुविधा के लिए चलाती है। परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा दिल्ली रोड से बसें हटाने का निर्णय ठीक नहीं हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर दिल्ली रोड से बसें हटाकर बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहा और मेडिकल कॉलेज तक संचालित की गई हैं। मेट्रो संचालन के बाद से दिल्ली रोड पर चलने वाली बसें घाटे में चल रही थीं। - सचिन सक्सेना, एआरएम, सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा।