{"_id":"5e273c2d8ebc3e4ae765ba02","slug":"no-open-tender-four-lane-case-hangs-in-balance-bijnor-news-mrt4650650106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही खुल रहा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही खुल रहा टेंडर
विज्ञापन
नहीं खुले टेंडर, फोर लेन का मामला अधर में लटका
बिजनौर। दिल्ली पौड़ी हाइवे पर मेरठ से नजीबाबाद तक फोर लेन निर्माण का मामला फिर अटक गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय दिल्ली से फोर लेने का टेंडर नहीं हो रहा। अब टेंडर 24 जनवरी को खुलेगा।
दिल्ली पौड़ी हाइवे पर मेरठ से नजीबाबाद के जलालाबाद तक 1100 करोड़ रुपये की लागत से 109 किमी लंबा फोर लेन मार्ग बनाने के लिए केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। फोर लेन बनने से दिल्ली पौड़ी हाईवे पर आने जाने में लोगों को आसानी होगी। लेकिन कई माह से फोर लेन के लिए टेंडर नहीं खुल पाया है। फोर लेन बनाने के लिए किसानों से भूमि भी ले ली गई। भूमि मुआवजा भी दे दिया गया। भूमि अधिग्रहण किया जाना बाकी है। फोर लेन बनाने में पहले से रोडा अटका है। बहसूमा से बिजनौर तक 40 किमी का क्षेत्र हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में सड़क बनाने के लिए अलग से केंद्र सरकार की मंजूरी लेनी पडे़गी। इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। टेंडर खुलने के बाद अभी केवल मेरठ से बहसूमा व बिजनौर से जलालाबाद तक सड़क का निर्माण होगा।
फोर लेन के लिए आखिरी तारीख 16 जनवरी लगी थी पर तब भी टेंडर नही खुला। अब 24 जनवरी को टेंडर खुलने की बात कही जा रही है। टेंडर केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्रालय में खुलेगा। फोर लेन के निर्माण के दौरान बैराज गंगा पर एक अलग से पुल भी बनेगा। एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक टेंडर नहीं खुलने से फोर लेन बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। अब 24 जनवरी को टेंडर खुलेगा। टेंडर खुलने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।