फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No nomination was held in Bajidpur due to anorexia in the post of Panchayat member

पंचायत सदस्य पद में अरूचि के चलते बाजीदपुर में नहीं हुआ कोई नामांकन

Sun, 30 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
No nomination was held in Bajidpur due to anorexia in the post of Panchayat member
पंचायत सदस्य पद में अरुचि के चलते बाजीदपुर में नहीं हुआ कोई नामांकन
विज्ञापन

नींदडू़। हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद में अत्यधिक दिलचस्पी एवं ग्राम पंचायत का सदस्य बनने में अरुचि साफ दिखाई दी। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जहां सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ, वहीं बाजीदपुर-बीरू पंचायत में एक भी वार्ड से सदस्य पद के लिए नामजदगी नहीं कराई गई।
न्याय पंचायत नींदडू़ के अंतर्गत नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, सरकथल माधो और सलावा पांच ग्राम पंचायतें आती हैं। इनमें 67 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है, लेकिन लोगों में सदस्य पद के लिए रुचि नहीं होने के कारण इस बार केवल 31 वार्डों से ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 36 वार्ड खाली रह गए।
विज्ञापन

नींदडू़ खास के 15 पंचायत वार्डों में से केवल नौ वार्डों से उम्मीदवार खड़े हुए। छह रिक्त रह गए। ग्राम पंचायत बाजीदपुर-बीरू के 13 वार्डों के लिए एक भी वार्ड से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। सभी 13 वार्ड खाली रह गए। मोहम्मद अलीपुर भिक्कन व सरकथल माधो पंचायत के 13-13 वार्डों में नौ-नौ वार्डों के लिए सदस्य चुने गए। छह छह वार्ड रिक्त रह गए। सलावा में नौ वार्ड खाली रह गए। उधर ग्राम पंचायत मनकुआं में सात वार्ड रिक्त रह गए। सदस्यों की गैर दिलचस्पी के कारण इन सभी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ। इसका खामियाजा निर्वाचित प्रधान व सदस्यों को उठाना पड़ा। वे जीत दर्ज करने के बाद भी शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed