{"_id":"60ec7b838ebc3ebb4f2908ab","slug":"no-new-case-of-corona-found-in-the-district-bijnor-news-mrt547070261","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में थमने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में थमने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस
बिजनौर। जनपद में सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने लगातार शून्य का आंकड़ा आने पर भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं। अभी 1165 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं।
जिले में अब कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। सोमवार को कुल 2133 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ डा. विजय कुुमार गोयल के अनुसार सोमवार को कुल 2132 लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक जनपद से कुल छह लाख 49 हजार 727 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके सापेक्ष अभी तक छह लाख 48 हजार 562 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 14 हजार 715 कोरोना पॉजिटिव और छह लाख 33 हजार 847 रिपोर्ट नेगेटिव आईं। 14 हजार 604 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और 108 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले केवल तीन ही रह गए हैं। नौ मई को 796 कोरोना संक्रमित केस मिले थे, जबकि सोमवार को एक भी केस नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली।