{"_id":"587289824f1c1b7f02ba83de","slug":"no-ken-conditions-created-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने पैदा की नो-केन की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने पैदा की नो-केन की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में गन्ने की कमी के चलते नजीबाबाद एवं बरकातपुर स्थित चीनी मिलों का संचालन ठप हो गया। उधर, द्वारिकेश नगर चीनी मिल का संचालन भी नो-केन की स्थिति में कई घंटे प्रभावित रहा।
क्षेत्र में शनिवार को तड़के शुरू हुई बारिश ने चीनी मिलों का संचालन ठप कर दिया। चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर गन्ना न आने से चीनी मिल की पेराई नो केन की स्थिति में रोकनी पड़ी। 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता की किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का संचालन पर्याप्त गन्ना आपूर्ति न होने से रविवार को सुबह आठ बजे रोकना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद चीनी मिल गेट पर गन्ना पहुंचने के साथ चीनी मिल का संचालन शुरू हुआ। उधर, 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता रखने वाली उत्तम शुगर मिल बरकातपुर नो-केन की स्थिति में शनिवार रात 10 बजे बंद हो गई। रविवार देर शाम मिल का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी थी। नजीबाबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक करीब 40 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। वर्षा होने से गन्ने की कटाई तथा काटे गए गन्ने की खेतों से निकासी नहीं हो पाई, जिससे चीनी मिलें नो-केन की स्थिति में पहुंच गईं। गन्ने के अभाव में द्वारिकेश चीनी मिल में भी पेराई सत्र कई घंटे प्रभावित रहा।