फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No farmer's electricity connection should be cut: Maurya

Bijnor News: बिजनौर - किसी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं कटना चाहिए

Fri, 26 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
No farmer's electricity connection should be cut: Maurya
- उप मुख्यमंत्री ने अफसरों से जाना सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का हाल
विज्ञापन

- पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों की बैठक लेकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए और न ही उपभोक्ता का शोषण किया जाए।
बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बिजनौर को सभी क्षेत्रों में नंबर एक पर रखने के लिए कार्य करते रहें। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। सरकार भी किसानों समस्याओं के समाधान के प्रति अति संवेदनशील है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएमओ से कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाए रखें, दवाइयों की उपलब्धता में कमी नहीं आने पाए। कहा कि यदि किसी गैरसरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए और न ही उपभोक्ता का शोषण किया जाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत रिक्त इकाइयों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत काष्ठ उद्योग सहित जिले के अन्य उत्पादों की प्रगति एवं रोजगार को बढ़ावा देने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। सार्वजनिक भूमि, चारागाह, एवं चक मार्गों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देशों का पालन करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ पूर्ण बौरा, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।



नहीं होनी चाहिए जनप्रतिनिधियों की अनदेखी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, बल्कि उन्हें अपने बहुमूल्य सुझावों को लेकर विकास कार्यों को गति देने के लिए बुलाकर संवाद किया जाए। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करने की सख्त हिदायत दी। अफसरों से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बताए कामों को टालने के बजाए प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed