फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No employees are seen at flood posts

बाढ़ चौकियों पर नहीं दिखते कोई भी कर्मचारी

Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No employees are seen at flood posts
बाढ़ चौकियाें पर नहीं दिखते कोई भी कर्मचारी
विज्ञापन

धामपुर। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र में दस बाढ़ चौकियों को स्थापित कर सक्रिय तो कर दिया गया है, लेकिन इन चौकियों पर कोई भी कर्मचारी और अधिकारी नजर नहीं आ रहे। सभी चौकियां सूनी पड़ी हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब अभी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति ही नहीं है, तो चौकियों पर रहने से क्या फायदा है।
तहसील प्रशासन की ओर से साल 2022-23 संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तहसील क्षेत्र में 10 स्थानों अफजलगढ़ में डाक बंगला, कादराबाद में सिंचाई विभाग की पानी की टंकी, हरेवली में जूनियर हाई स्कूल, धामपुर में तहसील कार्यालय, शेरकोट में खो बैराज का निरीक्षण भवन, मुबारकपुर टप्पा भारती में जूनियर हाई स्कूल, शाहपुर जमाल में राजकीय इंटर कॉलेज, स्योहारा में विकास खंड का कार्यालय, बगवाड़ा में सिंचाई विभाग का निरीक्षण भवन और नहटौर में जलकल विभाग के कार्यालय को बाढ़ चौकी के रूप में स्थापित किया गया है। इन सभी चौकियों पर 24 घंटे ही अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बताया गया कि सभी चौकियों को 15 जून से सक्रिय कर दिया गया है, लेकिन इन चौकियों पर कोई नहीं दिखता।
विज्ञापन

गैरहाजिर होना गंभीर मामला, जांच कर होगी कार्रवाई : तहसीलदार
तहसीलदार गोपेश तिवारी का कहना है कि सभी चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। यदि चौकियों पर कर्मचारी तैनात नहीं हैं तो गंभीर मामला है। वे जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed