{"_id":"607338c58ebc3edbef0a98a3","slug":"no-electricity-nor-water-in-kovid-care-center-swaheri-bijnor-news-mrt534057824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में न बिजली न पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में न बिजली न पानी
विज्ञापन

गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी़ में करोड़ों रुपये की लागत से बने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र में बिजली न होने के कारण अब यह भूत बंगला बन चुका है। इतना ही नहीं बिजली न होने के कारण केंद्र के लॉन में लगी फुलवारी एवं पेड़-पौधे भी सिंचाई न होने के कारण सूखने लगे हैं। इस केंद्र पर विद्युत निगम का लगभग लाखों रुपये बकाया है। जब से केंद्र से कोविड सेंटर हटाया गया है, तब से ही केंद्र की विद्युत सप्लाई काट दी गई है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी के जंगल में बने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र का बिजली बिल जमा न होने के कारण विद्युत निगम ने नोटिस देकर एक नवंबर 2020 को केंद्र की बिजली काट डाली। लगभग छह महीने बीतने पर भी केंद्र की बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई है। वर्तमान में इस प्रशिक्षण केंद्र पर दिन में मात्र एक व्यक्ति की ड्यूटी रहती है। रात के समय केंद्र पर दो होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने के कारण पीने के लिए पानी भी गांव से लाना पड़ रहा है। विद्युत निगम की ओर से ऐसे सरकारी भवन की बिजली काटी गई है, जिसे कोविड केयर सेंटर बनाया था।
फिर बन सकता है कोविड केयर सेंटर
अब फिर से कोरोना केस बढ़ने पर फिर से कोविड केयर सेंटर बनाया जा सकता है। इस केंद्र पर वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग का सामान धूल फांक रहा है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल का कोविड एल-2 विंग ही सक्रिय है। यदि आवश्यकता होगी तो शीघ्र ही मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र को भी शुरु किया जाएगा। कोविड सेंटर समाप्त होने पर मंडलीय राजस्व लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर एक भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है, जिससे केंद्र पर साफ-सफाई का भी अभाव है।