फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No details on digital farmer registry, PM fund will stop

Bijnor News: डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री पर ब्योरा नहीं, थम जाएगी पीएम निधि

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
No details on digital farmer registry, PM fund will stop
-एग्रीस्टेक परियोजना के तहत दो हजार किसानों की डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के सभी करीब 4.12 किसानों की जमीन, फसलों का विवरण समेत खेती का सारा ब्योरा डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री पर होगा। किसानों की डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस पर किसान का पूरा ब्योरा नहीं होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भी थम जाएगी। जिले के दो हजार किसानों की डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना होगा। 31 दिसंबर के बाद फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही किसान सम्मान निधि की किस्त मिलेगी। फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने वाले किसानों को अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया केंद्र सरकार द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले के 4.12 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब सम्मान निधि की किस्त लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में भी पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


--किसान वेब पोर्टल पर खुद कर सकते हैं पंजीकरण
विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि किसान वेब पोर्टल upfr.agristac.gov.in या मोबाइल एप farmer registry up पर खुद पंजीकरण कर सकते हैं। या जनसेवा केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं। जनसेवा केंद्र पर खतौनी की प्रति, फैमिली आइडी संख्या या राशन कार्ड, आधार व आधार से लिंक कोई मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- यह पोर्टल पर होगा दर्ज

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि किसान का नाम, स्वामित्व वाली भूमि की गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में किसान के अंश, मोबाइल नंबर, आधार संख्या आदि अंकित करनी होगी। साथ ही खतौनी, फैमिली आइडी या राशन कार्ड भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed