फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No corona positive ran from Moradabad

मुरादाबाद से नहीं भागा कोई कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
No corona positive ran from Moradabad
मुरादाबाद से नहीं भागा कोई कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस का कहना है कि रविवार को मुरादाबाद से कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति वहां से भाग कर नहीं आया था। बल्कि पुलिस मुरादाबाद के व्यक्ति की दिल्ली में ट्रेस होने पर आईडी का पता लगाने को यहां तलाश कर रही थी।

धामपुर की रानी बाग कॉलोनी निवासी एक पूर्व सांसद ने कुछ दिनों पहले मुरादाबाद से एक व्यक्ति से स्कार्पियो कार खरीदी थी। इस दौरान पूर्व सांसद ने संबंधित व्यक्ति से उसके पास उपलब्ध सिम को भी ले लिया था और अपने मोबाइल में डालकर प्रयोग कर रहा था। जब पूर्व सांसद किसी काम से एक मार्च से लेकर 15 मार्च के बीच दिल्ली गए तो वहां उनका मोबाइल नंबर एसटीएफ ने ट्रेस कर लिया। दिल्ली में ट्रेस करने पर संबंधित व्यक्ति का पता मुरादाबाद का आया। जब एसटीएफ के आदेश पर मुरादाबाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को मुरादाबाद में तलाश किया तो उसकी लोकेशन धामपुर की रानीबाग कॉलोनी की मिली। धामपुर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित व्यक्ति की खोज की। देर रात प्रयास करने के बाद पता लगा कि पुलिस जिस सिम के आधार पर संबंधित व्यक्ति को खोजने का प्रयास कर रही है वह तो पूर्व सांसद का निकला। पूर्व सांसद के पाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। माना जा रहा था कि कोई मुरादाबाद से कोराना पॉजिटिव केस वहां से भाग कर धामपुर में अपने किसी रिश्तेदारी में आकर छिपा है। जिसका पता निकलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed