{"_id":"63fe4e9d250bb6f4570bba04","slug":"no-boundary-wall-of-66-council-schools-in-the-district-bijnor-news-c-14-1-136715-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - जिले के 66 परिषदीय स्कूलों की नहीं चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - जिले के 66 परिषदीय स्कूलों की नहीं चहारदीवारी
Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
- 48 स्कूलों की चहादीवारी का निर्माण शुरू, मनरेगा के तहत कराया जाएगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के 66 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों में मनरेगा के माध्यम से चहारदीवारी बनाने में जुटा हुआ है। अफसरों के अनुसार 48 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
जिले में जंगली जानवरों की आवक रहती है। ऐसे में बिना चहारदीवारी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का सवाल है। छात्र-छात्राएं खुले में बैठकर पढ़ रहे हैं। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने बिना चहारदीवारी वाले स्कूलों की सूची मनरेगा को भेज दी है।शासन के अलावा मंडलायुक्त के स्तर से भी स्कूलों की चहारदीवारी की समीक्षा चल रही है। जिला समन्वयक निर्माण सलीम बेग ने बताया कि करीब 48 परिषदीय स्कूलों में निर्माण का कार्य की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बीएसए जयकरन सिंह का कहना है कि मनरेगा के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। कई स्कूलों में निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है।