{"_id":"6086f2918ebc3ebd0a68f649","slug":"nine-people-died-due-to-corona-in-the-district-dhampur-news-mrt536115461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से नौ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से नौ लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से नौ लोगों की मौत
कालागढ़/धामपुर/नूरपुर/झालू (बिजनौर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ड्यूटी कर लौटे रामगंगा बांध परियोजना कर्मी और एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। दोनों त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करके लौटे थे और जांच में कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके अलावा अन्य कई कर्मचारी भी बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं धामपुर क्षेत्र में भी एक शिक्षामित्र सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। नूरपुर में भूमि विकास बैंक के सभापति और झालू में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हुई है।
नई कॉलोनी स्थित बी 467 निवासी उपेंद्र सिंह चौहान रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय पर कार्यरत थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ड्यूटी कर वापस आने के साथ ही स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले जाया गया था। रविवार रात्रि उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी ड्यूटी नहटौर ब्लॉक के सहसपुरपाली मतदान केंद्र पर थी। वहां से लौटने के बाद से वे बीमार चल रहे थे। छाती में संक्रमण होने के कारण उसका ऑक्सीजन स्तर लगातार गिर रहा था। पैतृक गांव कासमपुरगढ़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर जामुनवाला निवासी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि उनका 36 वर्षीय पुत्र सुभाष सिंह नेगी पुराना कालागढ़ के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र था। चुनाव ड्यूटी से वापस आने के बाद उसके सिर व सीने में दर्द की शिकायत हुई। उसे उपचार के लिए काशीपुर एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई।
वहीं, धामपुर के अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिपाहियोवाला निवासी 40 वर्षीय कैलाशचंद गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। उसकी ड्यूटी 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक कोतवाली में मतदान अधिकारी के रूप में लगी थी। ड्यूटी से लौटने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सोमवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, नगर में गुलमोहर के पास 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह भी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
नूरपुर में भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक के सभापति लोकेंद्र चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। ग्राम सतवाई निवासी लोकेंद्र चौहान ने चार दिन पूर्व कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तभी से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, धामपुर की रानीबाग कॉलोनी निवासी महेंद्र शर्मा (65) नहटौर ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उन्होंने एक महीने पहले कोरोनारोधी टीका लगवाया था। तभी से उनका बुखार नहीं उतरा था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
उधर, झालू निवासी एक व्यक्ति की करीब तीन दिन पूर्व तबियत बिगड़ गई थी। वह उपचार कराने अस्पताल पहुंचा। अपनी कोरोना की जांच कराने के बाद लौट आया। शुक्रवार की रात उसकी अपने आवास पर मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार बैराज घाट पर कर दिया। उसकी देर शाम को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं नगर की दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
शिक्षामित्रों के लिए मांगा 50 लाख मुआवजा
धामपुर/कालागढ़। शिक्षामित्र की मौत की सूचना से आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, जैनेंद्र कुमार, पवन चौहान आदि ने दुख प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षामित्र के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। वहीं, कालागढ़ मिनिस्ट्रियल इरीगेशन डिपार्टमेंट के प्रदेश प्रचार सचिव सुरेश सिंह ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बिजनौर जनपद में पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का परीक्षण कराकर वैक्सीनेशन कराया जाए।