फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine more corona infected patients found in the district

जिले में नौ और मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine more corona infected patients found in the district
जिले में नौ और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के मरीजों में इजाफा हुआ है। बुधवार को कोरोना के नौ मामले मिले हैं, जबकि मंगलवार को केवल दो मामले सामने आए थे। लखनऊ में कोरोना संक्रमित मिले एक व्यक्ति को पोर्टल पर गलती से बिजनौर जिले का दर्शा दिया गया है।

बुधवार को बिजनौर शहर में दो, धामपुर ब्लॉक में तीन, नजीबाबाद व मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में एक-एक और कोतवाली देहात ब्लॉक में दो मरीज संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं। बिजनौर शहर में संक्रमित मिले एक व्यक्ति को खांसी, जुकाम हुआ था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। वे पहले ही अपनी बेटी के पास दूसरे जिले में जा चुके हैं। इसके अलावा बाकी संक्रमित लोगों में से किसी में कोई खास लक्षण नहीं है। उन्हें घर में ही रहने को कहा गया है। सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, तो इनकी दोबारा जांच की जरूरत नहीं है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 20 हो गए हैं। हालांकि अस्पताल में किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं आ रही है। उन पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियों को भी एक्टिव कर दिया गया है। संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed