फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine home fire burns

आग में नौ घर जले

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nine home fire burns
भगवानपुर रैनी में उपलों में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर रैनी में  शनिवार की दोपहर तीन बजे अचानक लग गई। आग की चपेट में आने से नौ लोगों के मकान जल गए। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामवासियों ने आग  पर काबू           पाया है।  रामकुमार सैनी के मकान के पीछे ईंधन पड़ा हुआ था। इस ईंधन में सबसे पहले आग पकड़ी। उसके बाद आग की चिंगारियां पड़ोसी महेंद्र  सिंह सैनी, नासिर, मंगू, रोहताश, विजयपाल सैनी , रोहिताश सैनी, हरपाल सिंह,  शाहिर अहमद , शीशपाल, सतेंद्र कुमार , जीतमल, राशिद , जाबिर , जीतमल  आदि  के मकान पर जा पहुंची और इन मकानों में भी आग लग गई। इन सभी के मकानों पर  ईधन और उपले आदि रखे हुए थे। तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। आग के लगने का पता इन लोगों ने देर से लगा। क्योंकि अधिकांश लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। आग की सूचना अग्नि शमन विभाग को भी दी गई।
विज्ञापन


आग बुझाने में  अधिकांश महिलाओं ने अपना योगदान दिया।  इस मौके पर अनिल विश्नोई, अतुल कुमार, बंटी,  प्रदीप कुमार, सतेंद्र, छतरा सिंह, राजू सैनी, मुन्ने, छोटे, चंद्रपाल  सिह, बंशी, सरजीत सिह, शेर सिंह, मंगू सिह आदि ने प्रयास कर  आग बुझाई। आग  बुझाने के लिए ग्रामीणों ने रेत, पानी और मिट्टी को आग पर फेंका। लगभग एक  घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन

आग बुझाने के लगभग आधा  घंटे बाद फायर ब्रिगेड नगीना से ग्राम में पहुंची। इस बीच ग्रामीणों  का अनाज, घरेलू सामान, कपडे़, चारपाई, इंजन, साइकिल, आदि सब कुछ जल कर राख हो चुके थे। आग से शाकिर और  महेंद्र सैनी का लिंटर भी आग से फट गया। आग की सूचना पर धामपुर तहसील  से राजस्व विभाग के कानूनगो विजेंद्र सिह और लेखपाल गजेंद्र सिह मौके पर  पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से पशुओं को बचाने में दो झुलसे 
नूरपुर में ग्राम गोहावर जैत निवासी मजदूर तसलीम का इंदिरा आवास योजना के तहत मकान निर्माणाधीन है। इसके कारण वह सामने पड़ी खाली भूमि पर छप्पर डालकर रह रहा है। वहीं पर उसके पशु बंधे रहते है। रविवार को उसके परिवार में शादी है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाहर गया हुआ था। देर शाम अचानक उसका छप्पर धू धूकर जलने लगा। आग लपटें देखकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। दो युवकों शाहरून एवं बिलाल ने आग के भीतर घुसकर पशुओं को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक छप्पर में बंधे तीनों पशु गंभीर रूप से झुलस चुके थे । घर का सामान राख का ढेर बन चुका था। आग बुझाने में शाहरून एवं बिलाल भी झुलस गए। जले हुए पशुओं एवं युवकों का निजी चिकित्सकों से उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed