फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nine heat starts from today, possibility of extreme heat

Bijnor News: आज से नौ तपा शुरू, प्रचंड गर्मी होने की संभावना

Sat, 25 May 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nine heat starts from today, possibility of extreme heat
बिजनौर में भीषण गर्मी में मुंह पर दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार महिला।
बिजनौर। नौ तपा आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग प्रचंड गर्मी होनेे की आशंका जता रहा है। शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप रहा। पूरे दिन भीषण गर्मी होने से जनमानस का पसीना छूटता रहा। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


हर साल मई माह में भीषण गर्मी की दस्तक से लाेगों का बुरा हाल रहता है। इस बार भी मई माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले सालों में गर्मी से खूब सताया। अब शनिवार से नौ तपा शुरू हो रहा है। इस बीच अब नौ दिन तक अधिक गर्मी होने की संभावना है। शुक्रवार को गर्म हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। गर्म हवाओं नेे राहगीरों को झुलसा दिया। गर्म हवाओं ने थपेड़ों से बाइक सवारों को चेहरा लाल हो गया। वहीं धूप से बचने के लिए महिलाएं दुपट्टा और युवा कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

उधर, अस्पतालों में भी गर्मी अधिक होने से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि नौ तपा में भीषण गर्मी होने की आशंका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी का अधिक अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले सालों में मई माह में सर्वाधिक अधिकतम तापमान
साल- अधिकतम तापमान
26 मई 2013- 40.8
23 मई 2014- 39.8
24 मई 2015- 41.2
17 मई 2016- 41.6
15 मई 2017- 41
26 मई 2018- 40.4
30 मई 2019- 40.6
26 मई 2020- 40
16 मई 2021- 38.6
19 मई 2022- 38.4
22 मई 2023- 39
19 मई 2024- 40.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और आंकड़े नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed