फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nikay Chunav: name of Ram Avtar Singh of Bijnor came in headlines due to decision of CM Yogi

Nikay Chunav UP: आखिर कौन है राम अवतार सिंह, योगी सरकार के फैसले से सुर्खियो में आया नाम

Wed, 28 Dec 2022 09:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

Nikay Chunav UP : आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए राम अवतार सिंह आखिर कौन है। योगी सरकार के फैसले से उनका नाम सुर्खियो में आया है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: name of Ram Avtar Singh of Bijnor came in headlines due to decision of CM Yogi
राम अवतार सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए योगी सरकार ने आयोग गठित किया है। बिजनौर में नजीबाबाद निवासी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज राम अवतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


नजीबाबाद निवासी सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूपी के निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर छिड़ी बहस में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ओबीसी आरक्षण के लिए पांच सदस्य आयोग गठित किया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद के सेवानिवृत्त जज नजीबाबाद निवासी रामअवतार सिंह को योगी सरकार ने आयोग का अध्यक्ष बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि शासन ने उनसे आयोग से संबंधित सहमति ली थी। आयोग के अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस चौब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, भूतपूर्व विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा और पूर्व अपर विधि परामर्शी व अपर जिला जज बृजेश कुमार सोनी को आयोग में शामिल किया गया है।

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह मूलरूप से नजीबाबाद के गांव सराय आलम के रहने वाले हैं। पिता स्वर्गीय कोमन सिंह किसान थे। किसान पुत्र राम अवतार सिंह बुलंदशहर, बलरामपुर और पीलीभीत में जिला जज रहे। 2011 में सेवानिवृत्त होने से पूर्व दो वर्ष तक हाईकोर्ट इलाहाबाद में न्यायमूर्ति रहे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

बताया गया कि उनके दो पुत्र अनुज प्रताप सिंह और मनोज प्रताप सिंह व एक बेटी डॉ. अंजलि हैं। बड़े पुत्र अनुज प्रताप सिंह की बीमारी से लगभग एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed