फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Niece's murder: Himanshu was asking his father for money for drugs, sister-in-law interrupted

भतीजी की हत्या: पिता से नशे को पैसे मांग रहा था हिमांशु, भाभी ने टोका तो काटा भतीजी का गला, छत से फेंका भतीजा

Fri, 12 Dec 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 12 Dec 2025 07:22 PM IST
सार

Bijnor News: राजपुर नवादा में अपनी सगी भतीजी की हत्या करने वाले हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी भाभी को भी छत से फेंकने की कोशिश की थी। वहीं भतीजे मयंक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Niece's murder: Himanshu was asking his father for money for drugs, sister-in-law interrupted
मासूम मानवी की फाइल फोटो और उसकी हत्या का आरोपी चाचा हिमांशु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद के राजपुर नवादा में भतीजी मानवी की गला रेतकर हत्या करने और भतीजे मयंक को छत से फेंकने वाले आरोपी हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट और पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हिमांशु अपने पिता जयसिंह को चाकू से आतंकित कर रुपये मांग रहा था। भाभी ने टोका तो उसने वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे मानवी के शव को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दादा जय सिंह ने पोती मानवी का अंतिम संस्कार किया। मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई हिमांशु उर्फ कहर सिंह चाकू लेकर बृहस्पतिवार शाम पिता जय सिंह से खर्च के लिए रुपये मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर हिमांशु की पिता से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरुण की पत्नी ने देवर हिमांशु को टोका तो उसने पहली मंजिल से भाभी को धक्का देने का प्रयास किया। वह उसके चंगुल से बच निकली। इसके बाद आरोपी ने चार साल के भतीजे मयंक को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद भतीजी मानवी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया कि हिमांशु ने अपने गले पर भी चाकू से वार किया। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन

सदमे में पूरा परिवार, बालक का चल रहा इलाज
छत से फेंके जाने के कारण बालक मयंक की हालत गंभीर बनी हुई है। जौलीग्रांट रेफर कर दिया। 
 

हिमांशु पहले भी घर में कर चुका तोड़फोड़
हिमांशु ने एक महीने पहले भी विवाद होने पर घर में तोड़फोड़ की थी। पिता जय सिंह पीडब्लूडी में कार्यरत हैं। अपने पिता पर दबाव बनाकर वह नशे के लिए आए दिन पैसे मांगता था। नशे की हालत में ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

ये भी देखें...
UP: बागपत में बोले नरेश टिकैत- हिंदुओं की आबादी हो रही कम, बढ़ाने पर ध्यान दो, युवाओं को दी ये नसीहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed