फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Newly married woman riding a bike dies after being hit by a roadways bus

Bijnor News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार नवविवाहिता की मौत

Tue, 19 May 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman riding a bike dies after being hit by a roadways bus
सात दिन पहले हुई थी शादी, चांदपुर से बिजनौर आ रहा था नवदंपती
विज्ञापन

बाइक सवार युवक भी हुआ घायल, बिना कार्रवाई के शव ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छाछरी मोड़। चांदपुर से बिजनौर जा रहे नवदंपती की बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार नवविवाहिता फिजा की मौत हो गई जबकि उसका पति शहजाद निवासी शेरकोट घायल हो गया। दोनों शहजाद की मौसी के यहां चांदपुर में एक दावत कार्यक्रम में गए थे और वहां से बिजनौर जा रहे थे। परिजन बिना किसी के कार्रवाई के फिजा के शव को अपने साथ ले गए जबकि शहजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चांदपुर-बिजनौर रोड पर छाछरी मोड़ के पास हुआ। बिजनौर के मोहल्ला खस्सा कॉलोनी निवासी इकरार की पुत्री फिजा की शादी 11 मई को शेरकोट के शहजाद से हुई थी। शहजाद अपनी पत्नी फिजा के साथ चांदपुर अपनी मौसी के यहां दावत के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। सोमवार को नवदंपती बाइक से बिजनौर जा रहा था। छाछरी मोड़ के पास सड़क पर गिरे हुए पेड़ से बाइक को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस की टक्कर लगने से दोनों बाइक से गिर गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हुई फिजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शहजाद भी घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और वे बिना किसी के कार्रवाई के फिजा के शव को अपने साथ ले गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। वे शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed