{"_id":"5b1047574f1c1ba86e8b5a85","slug":"newcomer-hassan-wins-noorpur-seat-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के नईमुल हसन ने जीती नूरपुर सीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के नईमुल हसन ने जीती नूरपुर सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर विजयी नईमुल हसन का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने कब्जा कर लिया है। महागठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन इस सीट पर विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को पांच हजार 662 वोटों से हराया।
नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सीतापुर जिले के पास 21 फरवरी को सड़क हादसे में हुई मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में महागठबंधन से सपा ने नईमुल हसन को फिर से चुनाव मैदान में उतारा था। 2017 के चुनाव में लोकेंद्र चौहान ने नईमुल हसन को परास्त किया था। भाजपा ने विधायक स्व.लोकेेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह पर दांव खेला था। स्व.लोकेंद्र चौहान नूरपुर सीट पर लगातार दो बार विधायक बने थे। नईमुल हसन व अवनी सिंह के बीच कांटे का मुकाबला रहा। सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को बसपा, कांग्रेस, रालोद, महान दल, पीस पार्टी का खुला समर्थन मिला। नईमुल हसन ने अवनी सिंह को परास्त कर दिया।
भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को 5662 वोटों से परास्त किया
नूरपुर उपचुनाव में किसको कितने वोट
प्रत्याशी पार्टी वोट
नईमुल हसन समाजवादी पार्टी 94875
अवनी सिंह भारतीय जनता पार्टी 89213
गौहर इकबाल लोकदल 1197
जहीर आजम राजसंपा 687
माया भामोफ्रं 161
रामरतन उप्ररिपा 139
अमित कुमार सिंह निर्दलीय 391
प्रबुद्ध कुमार निर्दलीय 168
बेगराज सिंह निर्दलीय 241
राजपाल सिंह निर्दलीय 799
नोटा 1012
गौहर इकबाल की जमानत जब्त
बिजनौर में नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी गौहर इकबाल कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। इस बार चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई। सपा प्रत्याशी नईमुल हसन के विजयी रथ को रोकने में वह नाकामयाब रहे। गौहर इकबाल की गिनती नूरपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती आई है। 2012 का विधानसभा चुनाव वह महान दल के टिकट पर लड़े थे। उन्हें 32 हजार 99 वोट मिले थे। तब भाजपा के टिकट पर लोकेंद्र चौहान विधायक बने थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में गौहर इकबाल बसपा के टिकट पर मैदान में कूदे थे। गौहर इकबाल को 45 हजार 902 वोट मिले थे। सपा के नईमुल हसन का विजय रथ रोकने में गौहर इकबाल कामयाब रहे थे। विधानसभा के उपचुनाव में गौहर इकबाल के चुनाव में कूदते ही नईमुल हसन के समर्थकों में खलबली मच गई थी। नईमुल हसन खेमे को लगा कि इस बार भी गौहर इकबाल बड़ा नुकसान न दे दें। गौहर इकबाल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। सपा के कई नेताओं ने गौहर इकबाल को चुनाव मैदान से हटाने की कोशिश की, पर वे नहीं हटे। चुनाव में गौहर इकबाल कोई करिश्मा नहीं कर पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। गौहर इकबाल को कुल 1197 वोट ही मिले हैं।
विज्ञापन
विकास को प्राथमिकता देंगे : नईमुल हसन
सपा प्रत्याशी नईमुल हसन का कहना है कि यूपी की जनता भाजपा से परेशान हो गई है। वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। जनता ने जो उन पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरेंगे। उन्हें जनता के बीच में रहना है। मतदान के दिन भयंकर गर्मी होने के बाद भारी संख्या में ईवीएम खराब हो गईं। मतदाताओं को बिना मतदान किए ही बूथों से घर जाना पड़ा। प्रशासन का व्यवहार भी ठीक नहीं था। अगर यह परेशानी नहीं आती तो 20 हजार से ज्यादा वोटों से उनकी जीत होती।
मजबूती से लड़ा चुनाव हार का गम नहीं : अवनी
भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके परिवार व भाजपा में कोई विवाद नहीं था। सब चुनाव में उनके साथ थे। भाजपा के सामने महागठबंधन कोई मायने नहीं रखता है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। चुनाव में किसी एक को जीतना था। वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ी हैं। पति विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान को पिछले चुनाव में 79 हजार वोट मिले थे। उन्हें पति से ज्यादा 89 हजार वोट मिले हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत होगी।