फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Newborn found in garbage heap

कूड़े के ढेर में मिला नवजात

Thu, 11 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Newborn found in garbage heap
कूड़े के ढेर में मिला नवजात
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला ठाकुरान स्थित गुलाह नदी किनारे कूड़े के ढेर में पड़े मिले एक नवजात को पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नगीना सीएचसी भेजा है।
बृहस्पतिवार सुबह वहां खेल रहे मोहल्ले के बच्चों की निगाह कूड़ी के ढेर पर पड़े एक बोरे पर गई। इसमें हरकत होती दिख रही थी। बच्चों ने पास जाकर देखा तो बोरे में कपड़ों में लिपटा एक नवजात दिखाई दिया। यह बात बच्चों ने मोहल्ले व अपने घर जाकर बताई। मोहल्ला निवासी मोहम्मद नूर की पत्नी सन्नो बच्चों के साथ पहुंची और उसे उठाकर घर ले आई। उसके बाद वह मोहल्लावासियों के सुझाव पर थाने पहुंची। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने नवजात को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी नगीना भेजा है। कस्बे के कई लोगों ने थाने जाकर बच्चे को गोद लेने की मंशा भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed