फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New layer being put on Meerut-Pauri highway

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर डाल रहे नई परत

Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
New layer being put on Meerut-Pauri highway
जिनौर में बैराज रोड पर पर नई परत डालने का हुआ काम शुरू। - फोटो : BIJNOR
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर डाल रहे नई परत
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर गड्ढों से मुक्ति के लिए नई परत डालने का काम शुरू हो चुका है। हाईवे की एक साइड पर नई परत डाली जा चुकी है। दूसरी साइड के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मार्ग से राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है। सड़क में गड्ढे होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

जनपद ही नहीं, उत्तराखंड के पौड़ी, कोटद्वार को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे है। जनपद से दिल्ली के लिए रेल सेवा अच्छी और ज्यादा ट्रेन न होने से आवागमन इसी हाईवे पर निर्भर है। यहां से रोडवेज बसों व निजी वाहनों से लोग दिल्ली व एनसीआर जाते हैं। काफी समय से हाईवे के हालात बद से बदतर थे। हाईवे में काफी गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। हाईवे में गड्ढे होने से न सिर्फ राहगीरों को अपने गंतव्य जाने में ज्यादा समय लगता था, बल्कि सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। आए दिन गड्ढों में वाहन फंसने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण निजी वाहन वाले वाया गजरौला, गढ़ होकर दिल्ली जाने को मजबूर रहते थे। बाद में हाईवे विभाग की ओर से सड़क में गड्ढे भरवा दिए गए थे, लेकिन गड्ढे भरने के उपरांत थोड़ी राहत तो मिली थी, लेकिन वाहनों की गति धीमी रहती थी। विभाग की ओर से अब इस हाईवे पर बिजनौर से मीरापुर तक नई परत डाली जा रही है। हाईवे की बिजनौर से लेकर मीरापुर तक एक साइड का निर्माण हो गया। दूसरी पर कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed