फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New circle rate implemented in Bijnor district, ten percent increase

Bijnor News: बिजनौर जिले में नए सर्किल रेट लागू, दस प्रतिशत वृद्धि

Fri, 25 Aug 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
New circle rate implemented in Bijnor district, ten percent increase
बिजनौर। जिले में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया। प्रशासन ने जिलेभर में नए सर्किल रेट लागू कर दिए। औसतन सर्किल रेट में दस प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि राष्ट्रीय राजमार्गों के पास हुई है। पिछले दिनों जारी सर्किल रेट पर आठ आपत्ति आई थी, इनके निस्तारण के बाद शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन



पिछले साल ही जिले में सर्किल रेट में संशोधन हुआ था। इस साल फिर से सर्वे कराकर सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव बना। पिछले सप्ताह नए सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई तो कुल आठ आपत्ति आई। इनके निस्तारण के लिए करीब एक सप्ताह का समय था, जिसमें इनका निस्तारण हो गया। शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने नए सर्किल रेट के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद शुक्रवार से ही नए सर्किल रेट लागू भी कर दिए गए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे थी विसंगित, 45 प्रतिशत तक हुई वृद्धि
एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में औसतन दस प्रतिशत सर्किल रेट बढ़े हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गाटा संख्याओं में विसंगति थी। नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गांवों की कृषि भूमि 37 लाख से 45 लाख प्रति हेक्टेयर थी। जबकि उसे सटे धामपुर क्षेत्र में 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर थी। अब यह विसंगति दूर करके नगीना क्षेत्र में भी 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर ही सर्किल रेट कर दिए गए हैं। करीब 45 प्रतिशत तक यहां वृद्धि की गई है। वहीं जिले में पहली बार अकृषक भूखंडो का क्रय विक्रय करने पर छूट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी राजस्व में होगी बढ़ोतरी, महंगी होगी जमीन
सर्किल रेट बढ़ जाने के बाद मकान, दुकान या प्लॉट और खेती की जमीन खरीदना भी महंगा हो जाएगा। बैनामा कराते हुए अधिक कीमत के स्टांप लगाने होंगे। जमीन के रेट में दस से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इससे बाजार भाव भी तेज होने की उम्मीद है। सर्किल रेट बढ़ने से प्रशासन के राजस्व में बढ़ोतरी होगी तो वहीं कॉलोनाइजर के प्लॉट भी महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed