{"_id":"60c257978ebc3e11eb63d987","slug":"neha-of-dhampur-selected-as-lieutenant-dhampur-news-mrt5421589187","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर की नेहा लेफ्टिनेंट पद पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर की नेहा लेफ्टिनेंट पद पर चयनित
विज्ञापन
नेहा सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर की नेहा लेफ्टिनेंट पद पर चयनित
धामपुर। धामपुर की नेहा का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। नेहा के पिता और नाना सेना से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के नासिक जिले में परिवार के साथ रहते हैं। नेहा का कहना है कि वह अभी इस पद से संतुष्ट नहीं हैं। वह सेना में ब्रिगेडियर जरनल बन कर देश की सेवा करना चाहती हैं। देश की सेवा ही एकमात्र लक्ष्य है।
धामपुर टीचर्स कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह चौहान के बड़े भाई कैप्टन विजय सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। उनकी धेवती नेहा का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चेन्नई में चयन हुआ है। नेहा के पिता सुधीर सिंह भी सेना से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। नेहा की माता वंदना सिंह आर्मी स्कूल में टीचर हैं। नेहा की पढ़ाई आर्मी स्कूल में ही हुई है। नेहा के नाना कैप्टन विजय सिंह व राजेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि लेफ्टिनेंट नेहा सिंह 29 मई को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पास आउट हुई हैं। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नेहा के लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर बधाई दी।