फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence showing even in getting booster dose

बूस्टर डोज लगवाने में लापरवाही, कम पात्र ही करा रहे टीकाकरण

Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Negligence showing even in getting booster dose
बूस्टर डोज लगवाने में भी दिखा रहे लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने में जिलेवासी अभी लापरवाही ही दिखा रहे हैं। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कम लोग आ रहे हैं। विभाग ऐसे लोगों से डोज लगवाने के लिए संपर्क कर रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से ग्रसित वृद्घों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए नौ माह से अधिक का समय हो चुका है, उन्हें ही बूस्टर डोज लगेगी। जिले में 13 हजार 614 स्वास्थ्य कर्मचारियों, 15 हजार 63 फ्रंटलाइन वर्कर और 69 हजार 197 लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगेगी। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और चुनाव भी सिर पर है। कर्मचारियों को चुनाव कराने हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक बूस्टर डोज लगवाने में परहेज ही कर रहे हैं। नौ महीने पहले दूसरी डोज लगवाने के आधार पर आठ हजार 731 स्वास्थ्य कर्मचारी, पांच हजार 819 फ्रंटलाइन वर्कर और 11 हजार 134 आम जनता बूस्टर डोज लगवाने की पात्र है। अभी तक केवल एक हजार 471 स्वास्थ्य कर्मचारियों, तीन हजार 345 फ्रंटलाइन वर्कर और तीन हजार 819 आम जनता ने ही टीकाकरण कराया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगाने का अभियान पूरा करना है।
विज्ञापन

जल्द से जल्द कराएं टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार बूस्टर डोज लगवाने के पात्रों को समझना चाहिए की सरकार उन्हें तीसरी वैक्सीन लगवाने का मौका पहले दे रही है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए टीकाकरण जल्द से जल्द कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed