फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence in sanitization and treatment

सैनिटाइजेशन और इलाज में बरती जा रही लापरवाही

Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Negligence in sanitization and treatment
धामपुर। नगर क्षेत्र में तेजी से कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे है लेकिन पालिका प्रशासन इससे सबक लेने को तैयार नहीं है। स्टेट बैंक कालोनी में पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसके परिवार के कई सदस्य और कोराना पॉजिटिव हैं लेकिन पालिका प्रशासन ने उसके घर और रास्ते को सैनिटाइज नहीं किया गया है। न ही प्रशासन बीमार परिवार के सदस्यों की सुध नहीं ले रहा है। वे पालिका अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। अब उनके घर खाने पीने के सामान का भी टोटा होने लगा है। उधर पालिका वार्ड सदस्य कमलेश सैनी का कहना है कि उन्हें तो यह बताया गया है कि संबंधित व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।
विज्ञापन

उधर चीनी मिल में कई अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए है। उनका उपचार मुरादाबाद में कराया जा रहा है। अभी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रत्येक शिफ्ट में श्रमिकों और कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। प्रत्येक विभाग में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। विभाग के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे दो गज की दूरी, मास्क जरूरी व सैनिटाइज से बार बार हाथों को धोने में कंजूसी न करें।
विज्ञापन

उधर पुलिस प्रशासन की ओर से शाम के आठ बजने के साथ बाजार को बंद कराने को सख्ती की जा रही है। बुधवार को भी पुलिस अधिकारियों ने बाजार में पहुंच कर दुकानों को बंद कराया गया। शेरकोट में भी एसओ अनुज कुमार तोमर ने पुलिस बल के साथ व्यापारियों को सचेत किया कि यदि कोई भी व्यापारी नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करता मिला तो कार्रवाई होगी। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पालिका के ईओ सुभाष कुमार को निर्देशित कर दिया है कि नगर में प्रत्येक दिन दोनों शिफ्टों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाना चाहिए। ईओ ने कहा कि पालिका की ओर से टैंकरों से सड़कों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed