फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Negligence: Contract doctor put mother's life in danger

लापरवाही: संविदा चिकित्सक ने खतरे में डाली प्रसूता की जान

Sat, 18 May 2024 04:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Contract doctor put mother's life in danger
- सीएचसी पर करा दिया हेपेटाइटिस सी ग्रसित महिला का प्रसव
विज्ञापन


- चिकित्सा अधीक्षक के जिला अस्पताल रेफर किए जाने का आदेश भी दरकिनार
- महिला चिकित्सक से मांगा गया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। संविदा चिकित्सक की लापरवाही ने प्रसूता की जान खतरे में डाल दी। नियम-कायदों को दरकिनार कर हेपेटाइटिस सी ग्रसित महिला का सीएचसी पर ही प्रसव करा दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक के महिला को हायर सेंटर रेफर किए जाने का आदेश भी दरकिनार कर दिया।

बृहस्पतिवार की तड़के छह बजे गांव चकमहदूद सानी निवासी नाजिया परवीन पत्नी सलमान प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय सीएचसी पहुंची। महिला के खून की जांच में महिला को हेपेटाइटिस सी होना पाया गया। साढ़े छह बजे सीएचसी प्रभारी डा. बीके स्नेही की ओर से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मगर, सीएचसी में संविदा पर तैनात बीयुएमएस महिला चिकित्सक ने दोपहर तीन बजे नियमों को ताक पर रख महिला का प्रसव कर दिया।
विज्ञापन

नियम है कि हेपेटाइटिस सी ग्रसित गर्भवती महिला का प्रसव जिला अस्पताल में सीनियर महिला चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जाना होता है। हेपेटाइटिस सी ग्रसित महिला के प्रसव के दौरान प्रयोग किए गए उपकरणों को पुनः किसी अन्य प्रसव में प्रयोग नहीं कर सकते। अन्यथा संक्रमण फैलने का खतरा बहुत अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला हेपेटाइटिस सी ग्रसित थी, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सीएचसी पर हेपेटाइटिस ग्रसित महिला का प्रसव करने की अनुमति नहीं होती है। महिला चिकित्सक को स्पष्टीकरण देकर जवाब मांगा गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - डाॅ. बीके स्नेही, सीएचसी प्रभारी

...


हेपेटाइटिस सी ग्रसित महिला का प्रसव होने पर हुई थी पूजा की मौत

स्थानीय सीएचसी पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का ये पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले 30 अक्टूबर को ग्राम नवादा निवासी पूजा (23) पत्नी मगन सिंह हेपेटाइटिस सी से ग्रसित होने पर भी प्रसव कर दिया था। अधिक रक्तस्राव होने पर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed