फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NEET was held under tight security, 140 candidates left the exam

Bijnor News: कड़ी सुरक्षा में हुई नीट, 140 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 05 May 2024 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
NEET was held under tight security, 140 candidates left the exam
- दस केंद्रों पर 6303 परीक्षार्थियों में 6163 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नीट यूजी 2024 रविवार को दस परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिले में तीसरी बार यह परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 6303 परीक्षार्थी पंजीकरण थे, जिसमें से 6163 शामिल रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में हुई। सभी केंद्रों पुलिस की व्यवस्था अच्छी रही।
रविवार को नीट यूजी 2024 परीक्षा डीडीपीएस, वर्धमान कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज, विवेक कॉलेज, वीएसडी पब्लिक स्कूल, कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, हरपति मैमोरियल पब्लिक स्कूल, मेरिटा पब्लिक स्कूल, कृष्णा कॉलेज, बीपीएस, दिल्ली पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन

सिटी कोआर्डिनेटर विनय चौधरी ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाई। दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बंद हो गए। उन्होंने बताया कि 10 केंद्रों पर 6303 परीक्षार्थियों में 6163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 140 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था रही और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वहीं परीक्षा केंद्रों से बाहर आते हुए परीक्षार्थी आपस में प्रश्न के बारे वार्ता कर रहे थे। कुछ कह रहे थे कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुसार आया है। कहा कि निश्चित ही अंक अच्छे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed