{"_id":"5e7e2fb08ebc3e76b14a3e59","slug":"needy-will-get-free-ration-on-april-bijnor-news-mrt4755378114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल को जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल को जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल को जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त राशन
बिजनौर। एक अप्रैल को राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन बंटवाया जाएगा।
जिलापूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस की समस्या के दृष्टिगत अंत्योदय योजना के सभी लाभार्थियों, पात्र गृहस्थी योजना के सभी मनरेगा जॉब कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगर में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को एक अप्रैल को नि:शुल्क राशन मिलेगा। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को पूर्व की तरह पूरे माह नगद मूल्य पर राशन दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर उचित दर की दुकानों पर नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। कार्ड धारकों के अंगूठे हाथ धुलने के बाद ही ईपोस मशीन पर लगवाए जाएंगे। सभी अपने राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग के पंजीकरण के कागज साथ लेकर आएंगे। कोई शिकायत होने पर कंट्रोल रूम पर 7895379933 पर फोन करें।