फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NCERT books will be in the library of schools

स्कूलों की लाइब्रेरी में होंगे एनसीईआरटी की पुस्तकें

Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
NCERT books will be in the library of schools
स्कूलों की लाइब्रेरी में होंगे एनसीईआरटी की पुस्तकें
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को जल्द ही एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी। स्कूलों के पुस्तकालय को कहानी व ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेजी जाएंगी। इसकी तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। बच्चों की गणित में रुचि बढ़ाने के लिए स्कूलों में गणित किट भी जल्द भेजी जाएगी।

मिशन कायाकल्प के तहत जहां परिषदीय विद्यालयों में कक्षा कक्षों को सजाने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं अब स्कूलों की लाइब्रेरी को भी संवारने का कार्य हो रहा है। शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राइमरी व उच्च प्राइमरी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें भेजी जाएंगी। पुस्तकालयों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को एनसीईआरटी से किताबें प्राप्त हो गई हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक बंसल के मुताबिक स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए 156 तरीके की पुस्तकें शासन से प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में 80 पुस्तकों जल्द ही भेजा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में गणित में रुचि के लिए शासन से गणित किट भी प्राप्त हो गई है। प्रत्येक स्कूल को गणित किट उपलब्ध कराई। जाएगी ताकि शिक्षक बच्चों को गणित विषय में रुचि दिला सके। अन्य शिक्षण सामग्री में 108 प्रकार के पोस्टर स्कूलों में भेज दिए गए हैं। बीएसए महेश चंद के मुताबिक शिक्षा सत्र 20 21-22 में परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक के बच्चों को एनसीईआरटी के पैटर्न पर शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कक्षा एक को पढ़ाने वाले शिक्षकों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed