फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nawazish was shot to trap his opponents.

Bijnor News: विरोधियों को फंसाने के लिए मारी गई थी नवाजिश को गोली

Wed, 31 Dec 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nawazish was shot to trap his opponents.
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में नवाजिश पुत्र अकबर के गोली लगने से घायल होने की घटना विरोधियों को फंसाने की साजिश निकली। उसने अपने भाई सलीम व दो अन्य के साथ मिलकर ऐसा किया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को हल्दौर पुलिस ने बताया कि दो दिसंबर को सलीम ने अपने भाई नवाजिश को गोली मारे जाने की तहरीर दी थी। उसके कंधे में गोली लगी थी। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने जांच में दर्ज कराई प्राथमिकी को झूठा पाया। इस मामले में दोनों भाइयों के अलावा शादाब और फैजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सलीम ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाइयों दानिश, नवाजिश, नईम, अहमद और बहन के साथ दिल्ली में रहता है। आठ अक्तूबर को अम्हेड़ा में पीर साहब के उर्स में कव्वाली के दौरान उसके भाई अहमद को महिलाओं के लिए निर्धारित स्थान पर जाने से गांव के वाजिद ने रोक दिया था। इसे लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में उसने कई अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसके भाई अहमद व नवाजिश से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसकी दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश के चलते दो दिसंबर को नवाजिश को गोली मारकर हल्की चोट पहुंचाने और विरोधियों को फंसाने की साजिश रची गई। इस साजिश में फैजान व शादाब भी शामिल रहे। मामले की प्राथमिकी सलीम ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed