फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navratri starts from today, offer cow's ghee to mother Shailputri

Bijnor News: बिजनौर - मां शैलपुत्री व्रत से नवरात्रि शुरू, लगाएं गाय के घी का भोग

Wed, 22 Mar 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Navratri starts from today, offer cow's ghee to mother Shailputri
-ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर करें कलश स्थापना
विज्ञापन

- मां दुर्गा के नौ रूपों का नौ दिन विशेष महत्व
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मां शैलपुत्री के व्रत से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री को सफेद रंग का पुष्प, श्वेत वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद गाय के घी से मां को भोग लगाएं। भोग लगाने से मां की भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर कलश स्थापना करें। इसके बाद मां दुर्गा की स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
पंडित विजय भारद्वाज ने बताया कि मां दुर्गा के नौ रूपों का नौ दिन विशेष महत्व है। पहले व्रत के दिन ही कलश स्थापना की जाती है। स्नान करने के बाद कलश में कलावा बांधकर कलश में सुपारी, फूल, अक्षत, सिक्का डालकर जल से भरें। इसके बाद स्वास्तिक बनाकर, आम की डाली, नारियल पर लाल कपड़ा लपेटकर चावल का अष्टदल बनाकर उस पर कलश स्थापना करें। लाल रंग के आसन पर माता की प्रतिमा को विराजमान कर देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद मां की कथा और मंत्रों के साथ पूजा शुरू करें।
विज्ञापन

प्रथम दिवस में मां शैलपुत्री को सफेद रंग का पुष्प व श्वेत वस्त्र अर्पित कर गाय के घी का भोग लगाएं। द्वितीय दिवस में मां ब्रह्मचारिणी को पीले रंग का वस्त्र, गुड़हल का पुष्प व पंचामृत का भोग लगाएं। तृतीय दिवस में मां चंद्रघंटा को सुनहरे या पीले वस्त्र, सफेद कमल का पुष्प व दूध या खीर का भोग लगाएं। चतुर्थ दिवस में मां कुष्मांडा को नीले रंग के वस्त्र, पीले रंग का कमल का पुष्प व दही का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचम दिवस में मां स्कंदमाता को हरे रंग का वस्त्र, लाल गुलाब का पुष्प व केले के फल का भोग लगाएं। षष्टम दिवस में मां कात्यायनी को पीले वस्त्र, लाल गुलाब का पुष्प व शहद का भोग लगाएं। सप्तम दिवस में मां कालरात्रि को लाल वस्त्र, सोलह सिंगार, गुड़हल का पुष्प, गुड़ से बने नैवेद्य का भोग लगाएं। अष्टम दिवस में मां महागौरी को सफेद वस्त्र, मोगरा का पुष्प व नारियल का भोग लगाएं। नवम दिवस में मां सिद्धिदात्री को लाल वस्त्र, चंपा का पुष्प, अनार और तिल का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed