फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navodaya's entrance exam will be held on 29th in the district

Bijnor News: जिले में 29 को होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, 12 केंद्रों पर 6165 छात्र-छात्राएं देंगे एक्जाम

Thu, 27 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:36 AM IST
सार

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी हो गई है। परीक्षा के संबंध में आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्यों (पर्यवेक्षकों) एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
Navodaya's entrance exam will be held on 29th in the district
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिजनौर में नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जनपद में 29 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षा के संबंध में बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्यों व खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन


नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। यह प्रवेश परीक्षा कराने के लिए जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जनपद के 6165 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकृत हैं। यह परीक्षा एक पाली में होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: निकाय चुनाव से पहले सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच सकता है राम रहीम
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी हो गई है। परीक्षा के संबंध में आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्यों (पर्यवेक्षकों) एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आरजेपी आर्य इंटर काॅलेज बिजनौर, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, मूर्तिदेवी सरस्वती इंटर कॉलेज नजीबाबाद, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, एमएम इंटर कॉलेज नगीना, राजकीय आदर्श जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल, एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, बिडला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, एजेड इस्लामिया इंटर कॉलेज नूरपुर में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed