फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Registration Last Date Near

Bijnor News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पंजीकरण की आखिरी तारीख नजदीक

Fri, 13 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Registration Last Date Near
- आवेदक छात्र को प्रवेश नियमों का पालन करना है अनिवार्य
विज्ञापन

-नियमों का उल्लंघन करने पर दाखिले हो चुके हैं निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश को पंजीकरण के लिए आखिरी तारीख करीब है। आवेदन आनलाइन करना है । नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए एक ही बार आवेदन हो सकता है। जिले के करीब दो दर्जन बच्चों का प्रवेश नियमों का उल्लंघन करने पर निरस्त हो चुका है।
जिले में नवोदय विद्यालय चांदपुर तहसील के सेंद्वार में है। नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा से होता है। आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हैं। पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। पंजीकरण आनलाइन होना है। पंजीकरण किसी भी जनसेवा केंद्र से कराया जा सकता है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन के अनुसार कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यालय में 80 सीट हैं। प्रवेश के लिए मानक तय है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा ऑफ लाइन
प्रधानाचार्य डीके जैन के मुताबिक कक्षा छह में प्रवेश हेतु पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। जबकि प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। प्रवेश परीक्षा की तारीख बाद में घोषित होगी । प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या के अनुसार हर ब्लाक में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए मानक तय है। जिनका पालन करना आवेदक को जरूरी है। जिले में हजारों की संख्या में बच्चे पंजीकरण कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 छात्रों के दाखिले हो चुके हैं निरस्त
प्रधानाचार्य डी के जैन के अनुसार नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। कहा कि छात्र कक्षा छह में प्रवेश के लिए केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है। दूसरी बार प्रवेश परीक्षा में बैठने पर यदि बच्चे का नाम दाखिला सूची में आ जाता है तो जांच बाद दाखिला निरस्त हो जाएगा। बताया गया कि शिक्षा सत्र 2022-23 में इसी तरह के 22 दाखिले प्रवेश बाद निरस्त हो चुके हैं। नियमानुसार सीटों को रिक्त घोषित करके दोबारा प्रवेश परीक्षा से भरा गया था।

ये है प्रवेश के लिए प्रमुख नियम
1- आवेदक छात्र जिला बिजनौर का निवासी हो।2- छात्र जिले के किसी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहा हो।3- छात्र जिस विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रहा है , छात्र का उसी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन, चार पांच में लगातार पढ़ना अनिवार्य है। 4- छात्र प्रवेश परीक्षा में एक बार ही शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed