फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Highway-74: Four bridges ready, work underway on 20

नेशनल हाईवे -74 : चार पुल तैयार, 20 पर चल रहा काम

Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
National Highway-74: Four bridges ready, work underway on 20
नेशनल हाइवे पर नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच बनकर तैयार हुआ पुल। - फोटो : BIJNOR
नेशनल हाईवे -74 : चार पुल तैयार, 20 पर चल रहा काम
विज्ञापन

बिजनौर। नेशनल हाईवे 74 में पड़ने वाली चार नदियों पर पुल बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 20 पुलों पर तेजी से काम चल रहा है। बाकी पुलों का निर्माण भी गार्डर तक पहुंच गया है। नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच 12 बड़े और 12 छोटे पुल बनाए जाने थे। वहीं, फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी को एनएचएआई ने जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
हरिद्वार से काशीपुर तक दो हजार करोड़ रुपये की लागत से हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जाना था। अब नजीबाबाद से काशीपुर तक हाईवे फोरलेन बन चुका है। कोतवाली, नगीना, धामपुर, शेरकोट में बाईपास भी चालू हैं। हालांकि नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच का हिस्सा अभी अधूरा था। 60 किलोमीटर की दूरी में अभी तक केवल पचास प्रतिशत काम ही हो पाया है। बता दें कि हरिद्वार से नगीना तक हाईवे बनाने वाली कंपनी की लेटलतीफी के कारण यह अधर में लटक गया था। बाद में दूसरी कंपनी को काम दिया गया। अब कहीं जाकर हाईवे के निर्माण में तेजी आ सकी है।
विज्ञापन

उधर, हाईवे को फोरलेन करने के साथ-साथ नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच 12 बड़े पुल और 12 छोटे पुल बनाए जाने थे। इस हाईवे का सबसे लंबा पुल चंडीघाट हरिद्वार में बन रहा है, जिसके पिलर खड़े हो चुके हैं। वहीं, पीली नदी, सिंभल नदी और पापरी सोत समेत चार पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। बाकी 20 पुलों का निर्माण भी गार्डर लेबल तक पहुंच गया है। हालांकि फोरलेन बनाने का काम अभी पचास प्रतिशत ही हो पाया है। जिसके चलते नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने जुलाई तक काम निपटा लेने का टारगेट निर्माण कंपनी को दिया है। हाईवे चालू होते ही नजीबाबाद से हरिद्वार तक का सफर सुगम हो जाएगा। चालीस मिनट में हरिद्वार पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद बाईपास में लगेगा एक साल
फोरलेन का नजीबाबाद में बाईपास बनाया जाना है। जिसका निर्माण पूरा होने में अगले साल दिसंबर तक का अनुमान लगाया जा रहा है। यह बाईपास हरिद्वार रोड से शुरू होकर बिजनौर रोड को पार करते हुए कोतवाली रोड पर आकर निकलना है। कोतवाली रोड से कोटद्वार रोड तक मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का फोरलेन बाईपास बनेगा।

नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच फोरलेन बनाने का काम पचास प्रतिशत हो चुका है। जुलाई तक हाईवे चालू हो जाएगा। हालांकि नजीबाबाद बाईपास बनने में अभी एक साल लग सकता है। चार बड़े पुल बना लिए गए हैं। बाकी पुल भी गार्डर लेबल तक पहुंच चुके हैं।
- बीपी पाठक, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed