फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Farmers Labor Organization demonstrated

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
National Farmers Labor Organization demonstrated
हल्दौर में ग्राम पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां के रामलीला मैदान में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने नूरपुर बीडीओ के निर्देश पर पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम के नाम सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।

गांव पैजनियां के रामलीला मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेसहारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसान अपनी मांगों को लेकर घंटों तक धरना प्रदर्शन करते रहे। संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश ने कहा कि आवारा पशुओं ने किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है। कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रधान व ब्लॉक महासचिव दीपक सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। धरना प्रदर्शन में नूरपुर बीडीओ दिनेश कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव धरना स्थल पर पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र तोमर को डीएम के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, ठाकुर नरेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश त्यागी, महिपाल सिंह त्यागी, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल सैनी, अतीक, दीपक सिंह ,नीरज कुमार, हेमंत त्यागी, खूब सिंह, कमल वीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed