फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Dolphin Conservation Day celebrated

राष्ट्रीय डाल्फिन संरक्षण दिवस मनाया

Sat, 05 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
National Dolphin Conservation Day celebrated
राष्ट्रीय डाल्फिन संरक्षण दिवस मनाया
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज पर राष्ट्रीय डाल्फिन संरक्षण दिवस मनाया गया। छात्रों को डाल्फिन संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने को प्रेरित किया। इस दौरान कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रितिका एवं निबंध प्रतियोगिता में अंकित ने बाजी मारी।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर एम सैम्मारम ने बताया कि डाल्फिन एक नेत्रहीन जलीय जीव है, इसके सुनने और सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। यह मांसाहारी जीव है और सूंघकर अपना शिकार करती है। यह ज्यादातर स्वच्छ जल में पाई जाती है। भारत सरकार ने पांच अक्तूबर 2009 में गंगा डाल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था। उन्होंने बताया कि बालावाली से नरौरा तक बहने वाली गंगा नदी में 2015 में डाल्फिनों की संख्या 22 थी, जो बढ़कर 33 हो चुकी है। प्राचार्य सीमा शर्मा ने डाल्फिन का अस्तित्व बचाने के लिए प्लास्टिक बैन तथा जल प्रदूषण रोकने के उपाय करने पर बल दिया। इस अवसर पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में रितिका त्यागी ने प्रथम, प्रगति व रहनुमा परवीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं सुमायला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में अंकित कुमार प्रथम, नेहा सिंह द्वितीय व नदीम अहमद तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में एसडीओ हरि सिंह व इम्तियाज अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed