{"_id":"62baf9344f5ed751b52a347f","slug":"naresh-tikait-said-in-mahapanchayat-in-bijnor-that-demand-for-action-in-many-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKU Mahapanchayat: महापंचायत में बोले टिकैत, बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न, अफसरों के साथ चल रही वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU Mahapanchayat: महापंचायत में बोले टिकैत, बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का उत्पीड़न, अफसरों के साथ चल रही वार्ता
Tue, 28 Jun 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
नरेश टिकैत महापंचायत में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कई मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के खरक में भाकियू की किसान सम्मान बचाओ महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने रामराज की बात कही थी, इस रामराज में अफसर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने महापंचायत में बिजली कर्मियों के साथ मारपीट मामले में जेल में बंद किसानों को रिहा करने या रात में घर में कूदने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ भी समान धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा किसान आत्महत्या मामले में दोषी अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने और तहसील में किसान से मारपीट के मामले में कार्रवाई करने सहित मांगों को लेकर प्रशासन से दो दौर की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
वहीं वार्ता से निष्कर्ष न निकलने पर बिजनौर कलक्ट्रेट पर कूच करने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने तीसरे दौर की वार्ता शुरू की। अभी तीसरे दौर की वार्ता चल रही है। शाम छह बजे तक सभी किसान खरक में ही महापंचायत स्थल पर मौजूद हैं।