{"_id":"678d3e32ceb32eb2e3039540","slug":"namjad-in-beksur-nickle-murder-asli-daboche-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-141126-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेकसूर निकले हत्या में नामजद, असली दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेकसूर निकले हत्या में नामजद, असली दबोचे
विज्ञापन
किरतपुर में युवक की हत्या के पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। पांच दिन पहले हुए सोनित हत्याकांड में नामजद आरोपी अंकित और साैरभ पुलिस की जांच में बेकसूर पाए गए। अब पुलिस ने असली आरोपियों गांव आलमपुर गंगा निवासी शिवम पुत्र ब्रह्मपाल और विशांत उर्फ बजरंगी पुत्र सोनू को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
ग्राम छितावर में बस अड्डे पर अशोक अंडे की ठेली लगता है। 15 जनवरी की शाम गांव इस्लामपुर साहू निवासी सोनित, अंकित व एक अन्य युवक शराब पीने के बाद ठेले पर पहुंचे। उन्होंने अशोक से अंडे देने को कहा। अशोक बोला कि तूने पहले पैसे नहीं दिये मैं अब अंडे नहीं दूंगा।
इस बात पर कहासुनी बढ़ गई। विवाद बढ़ता देख अशोक ने पास के गांव आलमपुर गंगा निवासी शिवम पुत्र ब्रह्मपाल और विशांत उर्फ बजरंगी पुत्र सोनू को बुला लिया। शिवम ने जेब से चाकू निकाला और सोनित के सीने में घोंप दिया। चाकू लगते ही सोनित नीचे गिर गया। सोनित के गिरते ही शिवम और उसका साथी मोटर साइकिल पर भाग गए। पुलिस की पड़ताल में नामजदगी गलत पाई गई। इसके बाद हिरासत में लिए गए नामजद युवकों को परिजनों के सुपुर्द किया और असल आरोपी शिवम और निशांत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोनित की हत्या में अंकित और साैरभ की नामजदगी गलत पाई गई है। उन्हें पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।