फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad's Meghna Agarwal decorated with the title of Vidya Vachaspati

Bijnor News: नजीबाबाद - मेघना अग्रवाल विद्या वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत

Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
सार

 दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित। नवाब नजीबुद्दौला के समय में आर्ट और कल्चर शोध से मेघना ने नगर को किया गौरवान्वित।
 

विज्ञापन
Najibabad's Meghna Agarwal decorated with the title of Vidya Vachaspati
नजीबाबाद - मेघना अग्रवाल को विद्या वाचस्पति उपाधि से सम्मानित करते दिल्ली विश्व विद्यालय के वाइ

विस्तार

नवाब नजीबुद्दौला के द्वारा बसाया गया नजीबाबाद ऐतिहासिक नवाबी इमारतों और कलात्मक कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली विश्वविद्याल ने नवाब नजीबुद्दौला के समय में आर्ट ऑफ कल्चर विषय पर बिजनौर में जन्मी मेघना अग्रवाल को विद्या वाचस्पति उपाधि से अलंकृत किया है।
विज्ञापन


नवाब नजीबुद्दौला ने वर्ष 1751 में नजीबाबाद को बसाया था। उनके जमाने में नगर को ऐतिहासिक और कलात्मक नवाबी इमारतें मिलीं। नवाब नजीबुद्दौला का मकबरा, पत्थरगढ़ का किला सहित धरोहर के रूप में कई कलात्मक नवाबी इमारतें आज भी सुरक्षित हैं, जबकि अनेक इमारतें इतिहास बन चुकी हैं।
विज्ञापन


नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे के निकट चंद्रा हाउस में जन्मी समाजसेवी एवं कारोबारी साहू अवधेश अग्रवाल की पुत्री मेघना अग्रवाल को बचपन से ही नगर की कलात्मक इमारतों और यहां की गंगा जमुनी संस्कृति से अनुराग रहा। नगर को बसे हुए करीब पौने तीन सौ साल बीत चुके हैं। लंबे अरसे के बाद मेघना अग्रवाल ने नगर को अपने शोध से पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत और ललित कला विभाग से मेघना अग्रवाल ने आर्ट एंड कल्चर इन दा टाइम ऑफ नजीबुद्दौला विषय से शोध कार्य किया। यह पहला अवसर है जब नवाबों की कलानुराग और कलात्मक कारीगरी को लेकर शोध किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रविवार को नगर की बेटी मेघना अग्रवाल को उनके शोध के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की। मेघना कहती हैं कि जिस भूमि पर इंसान जन्म लेता है, उसकी माटी पर खेलता और बड़ा होता है उससे अनुराग होना स्वाभाविक है।


नवाब के कलात्मक अनुराग और परिजनों से मिली प्रेरणा
मेघना अग्रवाल कहती हैं कि नवाब नजीबुद्दौला की सकारात्मक सोच, उनकी कलात्मक नवाबी इमारतों, यहां की गंगा-जमुनी रिवायत से उन्हें आर्ट और कल्चर विषय पर शोध की प्रेरणा मिली। मेघना ने उपलब्धि का श्रेय अपने पिता अवधेश अग्रवाल, पति शुभायन जैन और शोध में सहायकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed