फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad: Magistrate Inquiry Ordered into Monu Death Case, SDM to Investigate

Bijnor: नजीबाबाद के मोनू मौत प्रकरण की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एसडीएम को मिली जिम्मेदारी

Tue, 02 Sep 2025 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 02 Sep 2025 04:59 PM IST
सार

नजीबाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मोनू की मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी है। मृतक आश्रित सहायता से पहले साक्ष्य मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Najibabad: Magistrate Inquiry Ordered into Monu Death Case, SDM to Investigate
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में गांव कोटसराय रायपुर खास निवासी मोनू कुमार की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2025 को नांगलसोती थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 3 मार्च को उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने मृतक की पत्नी संगीता देवी को मृतक आश्रित आर्थिक सहायता देने से पूर्व मामले की जांच का आदेश दिया है। इसके लिए एसडीएम नजीबाबाद को मजिस्ट्रियल जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय की ओर से सूचना दी गई है कि इस घटना से संबंधित पुलिस व अन्य व्यक्तियों से मौखिक और लिखित साक्ष्य लिए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 5 सितंबर से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed