{"_id":"6293b9927e24fd6d3c239624","slug":"najibabad-lags-behind-in-giving-anti-coronavirus-vaccine-to-teenagers-bijnor-news-mrt5907049115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने में पिछड़ा नजीबाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने में पिछड़ा नजीबाबाद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार शुरू से ही धीमी रही। नजीबाबाद ब्लॉक सबसे फिसड्डी साबित हुआ। नजीबाबाद ब्लॉक में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का टीकाकरण 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। जिसके चलते अब जिले के कई ब्लॉकों में किशोरों के टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी कर ली गई है। कम टीकाकरण वाले ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा बूथ लगाए जाएंगे।
जिले के पांच ब्लॉकों में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों ने टीकाकरण में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। नजीबाबाद में 40 प्रतिशत, किरतपुर में 50 प्रतिशत, धामपुर में 59 प्रतिशत, नहटौर में 72 प्रतिशत और हल्दौर ब्लॉक में 70 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है, जो काफी कम है। इसके साथ ही 15 से 18 उम्र तक के किशोर कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने में पीछे हैं। अफजलगढ़, नजीबाबाद, धामपुर और चंदक में 15 से 18 उम्र तक के कम किशोरों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इन ब्लॉकों में बूथों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही लोगों को लग रहा है कि कोरोना का प्रकोप खत्म हो गया है। जिसके चलते टीकाकरण में कमी देखने को मिली है। स्कूलों की छुट्टियां होने की वजह से अब गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।
बूस्टर डोज को दी जाएगी गति
जिले में 60 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। बूस्टर डोज के मामले में जिला पिछड़ रहा है। अभी तक 60 साल से अधिक उम्र वाले कुल 5.4 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। जिसके चलते किशोरों टीकाकरण से लेकर बूस्टर डोज को रफ्तार देने की तैयारी हो गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के पांच ब्लॉकों में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का टीकाकरण कम हुआ है। जिसके चलते इन ब्लॉकों में बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।