फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Kotwal injured in dog attack, referred to Meerut

कुत्ते के हमले में नजीबाबाद कोतवाल घायल, मेरठ रेफर

Wed, 09 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Najibabad Kotwal injured in dog attack, referred to Meerut
कुत्ते के हमले में नजीबाबाद कोतवाल घायल, मेरठ रेफर
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। गश्त पर निकले नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम को मंगलवार रात आवारा कुत्ते ने हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्हें पहले बिजनौर जिला अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।

कोतवाल राधेश्याम मंगलवार रात करीब 10 बजे जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। वहां आवारा कुत्ते ने एक बाइक सवार को हमलाकर गिरा दिया। कोतवाल बाइक सवार को बचाने के लिए सरकारी गाड़ी से उतरकर जैसे ही बाइक सवार के पास पहुंचे तो कुत्ते ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। पुलिस की टीम ने उन्हें किसी तरह आवारा कुत्ते से बचाया। कुत्ते के हमले में उनका दाहिना हाथ और पांव जख्मी हो गया। घायल कोतवाल को लेकर सिपाही तुरंत बिजनौर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जिस स्थान पर कुत्ते ने कोतवाल के ऊपर हमला किया, वहां पहले भी कुत्ते कई लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed