फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad join the Hindi-speaking district center

नजीबाबाद केंद्र से जुड़ेंगे हिंदी भाषी जनपद

Sun, 05 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में आकाशवाणी नजीबाबाद से जल्द ही गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के प्रसारण बंद हो जाएंगे। आकाशवाणी देहरादून के प्रसारण शुरू होते ही नजीबाबाद केंद्र का प्रसारण क्षेत्र पूर्णत: मैदानी क्षेत्रों से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर सहित उत्तराखंड के आठ जनपदों को प्रसारण क्षेत्र में लेकर 27 जनवरी 1978 को आकाशवाणी नजीबाबाद से प्रसारण शुरू हुए थे। पौड़ी, अल्मोड़ा में आकाशवाणी केंद्र और चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में रिले केंद्र स्थापना के बाद नजीबाबाद केंद्र से मुख्य रूप से देहरादून और हरिद्वार जनपद प्रसारण क्षेत्र में रह गए थे। देहरादून में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के साथ ट्रॉयल कार्यक्रम का प्रसारण शुरू हो चुका है। जल्द ही पूर्ण रूप से देहरादून केंद्र अपने प्रसारण शुरू करेगा। आकाशवाणी देहरादून से प्रसारण शुरू होते ही  नजीबाबाद केंद्र से देहरादून और हरिद्वार प्रसारण क्षेत्र अलग हो जाएगा। 
विज्ञापन

 आकाशवाणी महानिदेशालय ने आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र से जनपद बिजनौर के अतिरिक्त मैदानी क्षेत्र के जिन जनपदों को शामिल किया है उनमें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली शामिल हैं। आकाशवाणी नजीबाबाद से निकट भविष्य में गढ़वाली, जौनसारी और कुमाऊंनी कार्यक्रम क्षेत्रीय लोक संगीत के कार्यक्रम तक ही सीमित हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा केंद्र से प्रतिदिन शाम 5.45 बजे रिले किए जाने वाला उत्तरायण कार्यक्रम भी बंद हो जाएगा। गढ़वाली, कुमाऊंनी कार्यक्रमों से जुड़े केंद्र के अस्थाई कंपीयर और गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भाषा और संस्कृति से जुड़े लोगों ने महानिदेशालय से कम से कम आधा घंटे के गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भाषा के कार्यक्रम नजीबाबाद केंद्र से जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed