फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad: Inauguration of Bhagwat Katha with Kalash Yatra

Bijnor News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Sun, 01 Jan 2023 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Najibabad: Inauguration of Bhagwat Katha with Kalash Yatra
नजीबाबाद के आरसीपुरम में भागवत कथा करते यशोदानंदन महाराज। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। बुंदकी मार्ग स्थित आरसीपुरम कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। मथुरा वृंदावन से आए पंडित यशोदानंदन महाराज ने कलश यात्रा की अगवानी की।
विज्ञापन

आरसीपुरम कालोनी में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा आयोजक श्रद्धालुओं संजय राजपूत, नागेंद्र राणा, बंटी तोमर, कमल बिष्ट, देवेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा ने मुख्य यजमान सुरेश राणा के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा मुख्य यजमान सुरेश राणा के श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन स्थल हॉल पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में पूर्व प्रधान और रेखा सैनी, विमला राजपूत, सुनीता शर्मा, बबीता राजपूत, निशा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वृंदावन से आए पंडित यशोदानंदन महाराज ने कथा प्रवचन का शुभारंभ किया। एक सप्ताह तक चलने वाली कथा दिन में 1:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed