फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Gayatri Shaktipeeth became the zone center

गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में कार्यकर्ता गोष्ठी और दीप यज्ञ का आयोजन

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Najibabad Gayatri Shaktipeeth became the zone center
नजीबाबाद गायत्री शक्तिपीठ बना जोन केंद्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांतिकुंज की ओर से गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद को यूपी में जोन केंद्र बनाया गया है। गायत्री साधकों ने दीप यज्ञ कर खुशी मनाई और शक्तिपीठ को विकसित करने के लिए समयदान और अंशदान करने का संकल्प लिया।

जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता गोष्ठी में व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के विस्तार को देखते हुए शांतिकुंज ने उत्तर प्रदेश में गायत्री परिवार के चार जोन केंद्र बनाए हैं। जिसमें नजीबाबाद गायत्री शक्तिपीठ भी शामिल है। गायत्री शक्तिपीठ को यूपी के बिजनौर, मेरठ, बरेली, मुुरादाबाबाद, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली समेत 14 जिलों में भारतीय संस्कृति और सद्गुणों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीप यज्ञ में शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि पं. श्याम बिहारी दूबे ने साधकों को शक्तिपीठ को अधिक विकसित करने के लिए समयदान और अंशदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, राज भटनागर, नीलम बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed