फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad Gas Agency fined Rs 27.81 lakh

Bijnor News: नजीबाबाद गैस एजेंसी पर 27.81 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Wed, 03 Jun 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Najibabad Gas Agency fined Rs 27.81 lakh
नजीबाबाद/बिजनौर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मेसर्स नजीबाबाद गैस एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी और अन्य अनियमितताओं में 27. 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पूर्ति निरीक्षक ने आईजीआरएस पर शिकायत निस्तारण में इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर मेसर्स नजीबाबाद गैस एजेंसी के खिलाफ गैस की कालाबाजारी तथा कई अन्य अनियमितताओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गईं थीं। शिकायत में गैस गोदाम और होम डिलीवरी आदि पर अतिरिक्त मूल्य वसूलने, डीएससी (ओटीपी) बिना गैस वितरण सहित अनियमिताओं के कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक डीके वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के हवाले से शिकायतकर्ता को कंपनी द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया। पूर्ति निरीक्षक ने आईओसी कंपनी द्वारा क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी वीरेंद्र कुमार से जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति अधिकारी ने डीएलएसएच नोएडा, डीओ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अनियमित की पुष्टि होने पर 27,81,572 रुपये का अर्थ दंड एजेंसी पर लगाने की जानकारी दी और शिकायत निस्तारण की करने की बात कही।

इंडेन रसोई गैस सिलिंडर उपलब्धता और वितरण को लेकर विगत तीन-चार माह से गैस एजेंसी स्वामी और उपभोक्ताओं के बीच गैस वितरण संबंधी समस्याओं को लेकर विवाद होते रहे हैं। प्रदर्शन के बाद कंपनी ने नजीबाबाद एजेंसी संचालन की जिम्मेदारी किरतपुर एजेंसी को सौंपी थी। किरतपुर एजेंसी स्वामी ने रोजाना के प्रदर्शन और हा-हाकार को देखते हुए दो-तीन दिन में ही एजेंसी संचालक की जिम्मेदारी छोड़ते हुए हाथ खींच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed