फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad cooperative sugar mill sent a letter to the sugarcane committee secretary

Bijnor News: नजीबाबाद - सहकारी चीनी मिल ने गन्ना समिति सचिव को भेजा पत्र

Wed, 03 May 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Najibabad cooperative sugar mill sent a letter to the sugarcane committee secretary
- चीनी मिल में तकनीकी खराबी नहीं हुई तो क्रय केंद्रों पर फ्री होगी गन्ना तौल
विज्ञापन

फोटो-02एनजेडबी02आर

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सहकारी चीनी मिल में यदि तकनीकी खराबी नहीं हुई तो मिल गेट व गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल फ्री की जाएगी। किसानों को आश्वस्त करने के लिए मिल प्रबंधक ने गन्ना समिति सचिव को पत्र भेजा है।

भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर बाठ, जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से मिला। किसानों ने चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर तौल फ्री करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने गन्ना समिति के सचिव को पत्र लिखा। प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह का कहना है कि चीनी मिल के पास अभी बेसिक कोटा शेष है। चीनी मिल सर्वप्रथम मील गेट और गन्ना क्रय केंद्रों पर अपने बेसिक कोटे का गन्ना पेराई करेगी।
विज्ञापन


चीनी मिल में अतिरिक्त गन्ने के व्यावर्तन के लिए सक्षम प्राधिकारी और प्रबंध निदेशक से मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिल में कोई तकनीकी खराबी नहीं आई और मिल सुचारु चलती रही तो गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिरिक्त गन्ने की खरीद के लिए मिल गेट और क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल फ्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गन्ना तौल नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किसानों ने भनेड़ा के गन्ना क्रय केंद्र को बंद करने पर विरोध जताया। भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल द्वारा बंद किए गए गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई तो किसान अपना गन्ना लेकर तहसील में पहुंचेंगे। बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने चार मई को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में कुलबीर चौधरी, भोपाल राठी, अरुण चौहान, आदित्य गहलौत, प्रशांत चौधरी, बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed