फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad bypass of Meerut-Pauri Highway will be operational by June

Bijnor News: जून तक चालू हो जाएगा मेरठ-पौड़ी हाईवे का नजीबाबाद बाईपास

Sat, 10 Feb 2024 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Najibabad bypass of Meerut-Pauri Highway will be operational by June
नजीबाबाद के समीपुर के निकट हो रहा फोरलेन निर्माण कार्य।
- नजीबाबाद में बनाया जा रहा है दस किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास
विज्ञापन

- उत्तराखंड जाने के लिए नजीबाबाद शहर के जाम से मिलेगी राहत, आसान होगा सफर







संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का नजीबाबाद बाईपास जून तक चालू हो जाएगा। इस फोरलेन बाईपास के निर्माण में सड़क बनाने के लिए मिट्टी का आधार तैयार किया जा चुका है। इसके दो ओवरब्रिज के पिलर कैप तक तैयार हो चुके हैं, जिन पर स्लैब डाला जाना बाकी रह गया है। इस बाईपास के चालू होने से उत्तराखंड के पौड़ी जाने के लिए सफर आसान होगा। साथ ही नजीबाबाद के जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।
मेरठ से नजीबाबाद के जलालाबाद तक नेशनल हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। बिजनौर से जलालाबाद तक हाईवे लगभग तैयार हो चुका है। अभी तक कोटद्वार जाने के लिए नजीबाबाद के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। नजीबाबाद की भीड़ से बचने के लिए मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का बाईपास नजीबाबाद में बनाया जा रहा है। जोकि जलालाबाद से शुरु होकर कोटद्वार रोड पर किसान सहकारी चीनी मिल तक बनेगा। करीब 10.76 किलोमीटर लंबा बाईपास फोरलेन मार्ग नंगला पिथौरा, साहनपुर क्षेत्र से होता हुआ समीपुर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से गुजरकर किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद तक बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाईपास में समीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट ओवरब्रिज का निर्माण पिलर कैप तक पहुंच गया है। जलालाबाद क्षेत्र से समीपुर तक मार्ग निर्माण कार्य के लिए मिट्टी डालने, चौड़ीकरण के लिए पेड़ों के अवरोध हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाईपास फोरलेन मार्ग पर बनेंगे दो ओवरब्रिज
नजीबाबाद फोरलेन बाईपास में दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। पहला फ्लाईओवर काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के क्षेत्र के किलोमीटर 46 के निकट और दूसरा फ्लाईओवर समीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बनाया जा रहा है।





598 करोड़ रुपये आएगी लागत

10.76 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण कुल 598 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। फोरलेन निर्माण की लिए जमीन अधिग्रहण की धनराशि भी कुल लागत में शामिल है।








चीनी मिल से कोटद्वार तक नेशनल हाईवे का होगा चौड़ीकरण
बाईपास को मिलाकर बिजनौर से किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद तक हाईवे फोरलेन हो रहा है। उधर, चीनी मिल से कोटद्वार तक भी मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को चौड़ा किया जाना है। बता दें कि चीनी मिल से कोटद्वार तक अभी हाईवे की चौड़ाई सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर दस मीटर किया जाना है। इसके लिए चीनी मिल से कोटद्वार तक हाईवे के दोनों ओर पेड़ों को काटा जा चुका है।






फोरलेन निर्माण जून 2024 के अंत तक नजीबाबाद चीनी मिल तक पूरा कराने का लक्ष्य है। चीनी मिल से आगे कोटद्वार दिशा में मार्ग चौड़ीकरण का कार्य अन्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत कराया जाएगा। - राजकुमार नागरवाल, पीडी, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed