{"_id":"5c670877bdec224cb044e9de","slug":"najibabad-bani-model-tahsil-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद बनी मॉडल तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद बनी मॉडल तहसील
Sat, 16 Feb 2019 12:14 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के एसडीएम को आईएसओ तहसील का प्रमाणपत्र देते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में इंटरनेशनल स्टेंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन ने नजीबाबाद तहसील को आईएसओ तहसील घोषित किया। डीएम अटल कुमार राय ने एसडीएम नजीबाबाद को आईएसओ तहसील प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुरादाबाद सदर के बाद नजीबाबाद आईएसओ प्रमाणपत्र की मंडल की दूसरी तहसील बन गई है।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने मई 2018 में नजीबाबाद तहसील का कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील को आईएसओ प्रमाण पत्र के साथ मॉडल तहसील बनाने की मुहिम शुरू की थी। मात्र आठ माह की अवधि में तहसील भवन के जीर्णोद्धार, फर्नीचर उपलब्धता तथा विभिन्न पटल को आईएसओ मानकों में ढाला गया।
इंटरनेशनल स्टेंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के अधिकारियों ने गत माह नजीबाबाद तहसील का दौरा कर आईएसओ मानकों की जांच पड़ताल के बाद नजीबाबाद तहसील को आईएसओ मानकों के अनुरूप आईएसओ प्रमाणपत्र की हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
डीएम बिजनौर अटल कुमार राय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट बिजनौर में एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और नायब तहसीलदार राजीव यादव को संयुक्त रूप से नजीबाबाद तहसील के लिए जारी आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया।