फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naini Doon Janshatabdi Express starts from today

रेलवे और जिला प्रशासन ने जुटाईं व्यवस्थाएं

Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Naini Doon Janshatabdi Express starts from today
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन आज से
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद दो माह बाद फिर से गुलजार होने जा रहा है। मंगलवार को नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस पहली ट्रेन के रूप में सुबह 9.55 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे और जिला प्रशासन ने यात्रियों की स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेन में सवार कराने के लिए व्यवस्थाएं जुटाईं हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का संचालन रोके जाने के बाद रेलवे ने नजीबाबाद से गुजरने वाली पहली यात्री ट्रेन काठगोदाम से नजीबाबाद स्टेशन पर नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस 02092 डाउन के संचालन से शुरूआत की है। यह ट्रेन दो जून को सुबह 9.55 बजे पहुंचेगी। एसएस जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह और सीआईटी गजे सिंह के निर्देशन में रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से देहरादून के लिए ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचाने की व्यवस्था सोमवार को बनाई।
विज्ञापन

इस ट्रेन में वे ही यात्री सफर कर सकेंगे जिन्होंने टिकट पहले से आरक्षित कराए हैं। काउंटर से टिकट जारी करने की व्यवस्था बंद रहेगी। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि यात्रियों को डेढ़ घंटा पहले स्टेशन पहुंचना है। आरक्षण बुकिंग के निकट प्रतीक्षालय में यात्रियों की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्क्रीनिंग की जाएगी। ट्रेन आने से चंद मिनट पूर्व यात्रियों को प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। देहरादून से काठगोदाम के लिए 02091 डाउन नैनी एक्सप्रेस शाम 6.38 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तैनात किए नोडल अधिकारी
नजीबाबाद। डीएम बिजनौर रमाकांत पांडेय ने नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस पर यात्रियों की स्क्रीनिंग व्यवस्था के लिए वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह और रक्षपाल सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में स्टेशन पर तैनात किया है। रिजर्व नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी एसडीएम संगीता को सौंपी गई है।

चंद यात्री करेंगे सफर
नजीबाबाद। काठगोदाम से देहरादून के लिए जाने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए नजीबाबाद से 29 यात्रियों ने सोमवार की देर शाम तक आरक्षण कराया था। नौ यात्री नजीबाबाद स्टेशन उतरेंगे। जबकि देहरादून से काठगोदाम जानी वाली ट्रेन पर नजीबाबाद से 17 यात्री सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed